दुर्गापुर के रांची कॉलोनी स्थित जलेश्वर धाम मंदिर का वार्षिक पूजन
दुर्गापुर : दुर्गापुर के 54 फुट स्थित रांची कॉलोनी मे समाजसेवी ब्रिजेश सिंह द्वारा निर्माण किये गये शिव मंदिर जलेश्वर धाम का वार्षिक पूजा पुरे विधि विधान से हुआ | इस मौके पर पूजा अर्चना के साथ ही हवन किया गया | एवं गणेश भगवान की मूर्ति का भी स्थापना हुआ | वहीं शाम के समय में नर नारायण सेवा का भी आयोजन किया गया था | जहां क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया | ज्ञात हो कि पिछले एक वर्ष पहले इस शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रों द्वारा किया गया था | इस वर्ष मंदिर का पहला वार्षिक पूजा विधि विधान के साथ संपन्न हुआ | क्षेत्र के सैकड़ों लोग इस पूजा में शामिल हुए.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?